शहर में बाइक के धक्के से साइकिल सवार की मौत

0
3706

-बक्सर होटल के समीप दोपहर एक बजे हुई दुर्घटना
बक्सर खबर।  शहर में साइकिल सवार व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दी। शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे के लगभग यह दुर्घटना मॉडल थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर बक्सर होटल के पास हुई।  घायल राजकुमार (उम्र 42 वर्ष) को ई रिक्शा चालक अस्पताल ले गया। लेकिन चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संभवत: सर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर नगर थाने की टीम पहुंची। मृतक की पहचान नया बाजार निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने राजकुमार के परिजनों को इसकी जानकारी दी। वे अस्पताल पहुंचे तो देखकर हतप्रभ रह गए। अभी कुछ घंटे पहले ही तो साइकिल से शहर में काम के लिए निकले थे। और खबर आई तो मौत की। घर के दुखी लोग बे हिसाब गति से बाइक चलाने वालों को श्राप दे रहे थे। और शहर में चुस्त ट्रैफिक के इंतजाम का दावा करने वाली पुलिस बगले झांक रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here