करंट लगने से व्यक्ति की मौत, ट्रैक्टर की ट्राली में दौड़ गई बिजली

0
1082

बक्सर खबर। ट्रैक्टर की ट्राली से बालू उतारा जा रहा रहा था। प्रेशर ट्राली का डाला जब उपर गया तो वहां खींचे गए तार की संपर्क में आ गया। ट्राली को पकड़कर महेश मंडल खड़े थे। उन्हें करंट का तेज झटका लगा। किसी की हिम्मत नहीं हुई उन्हें खींच कर अलग करे। इसी बीच उनकी मौत हो गई।

यह घटना इटाढ़ी प्रखंड के ओराप गांव में आज रविवार को हुई। सुबह हुई घटना के बाद पुलिस ने उनका पंचनामा बनाया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सूत्रों ने बताया महेश मंडल का निवासी शहर में नगर परिषद कार्यालय के पीछे भी है। उनका शव यहां लाया गया। उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। उनकी उम्र लगभग 47 वर्ष थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here