‌‌‌एक अप्रैल से मॉर्निंग हो जाएगा न्यायालय कार्य

0
206

– सुबह साढ़े सात से दोपहर एक बजे तक होगा कामकाज
बक्सर खबर। एक अप्रैल से न्यायालय का कार्य प्रात: कालीन सत्र में चलेगा। अर्थात गर्मी के मौसम को देखते हुए कोर्ट में मॉर्निंग कामकाज होगा। न्यायालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अब सुबह साढ़े सात से दोपहर एक बजे तक कामकाज होगा। दिन के 10 से 10:30  तक (लंच )मध्याह्न का समय होगा।

कामकाज का यह समय एक अप्रैल से 30 जून तक प्रभावी होगा। जो लोग न्यायालय से जुड़े हैं। अथवा जो न्यायिक कार्य से कचहरी आने-जाने वाले हैं। उन सभी के लिए यह सूचना महत्वपूर्ण है। इसका ध्यान सभी को रखना होगा। हालांकि यह पूर्व निर्धारित शेड्यूल है। प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में न्यायालय में कार्य की समय अवधि यही होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here