‌‌‌कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को उपलब्ध कराई मदद

0
404

-सौ पीपीई कीट और 100 लीटर सेनिटाइजर
बक्सर खबर। कोविड -19 से निपटने के लिए प्रशासन जुझ रहा है। हर सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच कुछ लोग प्रशासन को भी मदद पहुंचा रहे हैं। इस क्रम में आज रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन ने मदद भेजी। जिला आपदा कार्यालय को उनके द्वारा सौ पीपीई कीट व 100 लीटर हैंड सेनिटाइजर भेजा।

इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष ने सेनिटाइजर व मास्कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया था। आज इसका दूसरा दिन था। तस्वीर में एक तरफ खड़े हैं जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा और दूसरी तरफ आपदा के प्रभारी पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल के डीसीएलआर प्रभात कुमार। उन्होंने इसे प्राप्त किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के अनुराग राज त्रिवेदी, अमरनाथ ओझा व श्रीमन राय उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here