छठ घाट पर डूबा युवक, प्रशासन तत्परता से बची जान

0
1164

बक्सर खबर : चौसा प्रखंड के रामपुर गांव के समीप कर्मनाशा नदी में बुधवार को युवक डूब गया। साथ के युवकों ने तत्काल इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। उनमें से किसी ने डीएम को फोन किया। तत्काल उन्होंने बीडीओ चौसा को आदेश दिया। बीडीओ अरविंद सिंह व सीओ जितेन्द्र कुमार जाल लेकर मौके पर पहुंच गए। पहले से भी ग्रामीण युवक की तलाश कर रहे थे। दो-तीन घंटे के प्रयास के बाद उसे पानी से निकाला गया। संयोग से उसकी सांसे चल रहीं थी। उसे तत्काल उपचार के लिए चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

सभी लोग यह आश्चर्य कर रहे हैं। तीन घंटे पानी में रहने के बाद भी वह कैसे बच गया है। खबर की तस्दीक के लिए रामपुर निवासी नवीन राय से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया युवक की उम्र लगभग बीस वर्ष है। वह रामपुर के ही सिगासन सिंह यादव का पुत्र है। गांव के युवकों के साथ वह देवल पुल के समीप मोहरा घाट पर छठ घाट बनाने गया था। घाट बनाने के बाद वह कुछ युवकों के साथ नहाने लगा। तभी वह डूब गया। साथ के युवकों ने बहुत प्रयास किया। लेकिन इसी बीच प्रशासनिक मदद पहुंच गई। फिलहाल उसकी सांसे चल रही हैं। लोग उसकी सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here