चौसा प्रखंड का पैक्स चुनाव : अधिकाशं सीटों पर जीते पुराने अध्यक्ष

0
1382

बक्सर खबर। चौसा प्रखंड में आठ पैक्सों का चुनाव हुआ था। सिकरौल पैक्स से सभी लोग निर्विरोध चुनाव जीत गए थे। जिन आठ पैक्सों के लिए मतदान हुआ था। उनमें से सात के परिणाम आ गए हैं। सरेंजा पैक्स का परिणाम अभी सामने नहीं आया है। वहां कांटे की टक्कर चल रही है। फिलहाल जो परिणाम सामने आए हैं। उनमें चुन्नी से उमेश चौबे दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं। उन्हें कुल 505 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे उर्जेश चौबे को 352 मत प्राप्त हुए। चौसा पैक्स से मनोज कुमार सिंह (तीसरी बार जीते) को 366 एवं दूसरे स्थान पर रहे सुनील यादव को 226 मत प्राप्त हुए।

डिहरी पैक्स से रिंकू राय 258 मत पाकर जीते। यह इनकी दूसरी सफलता है। रामनाथ राय- 127 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। जलीलपुर पैक्स से प्रभावती देवी ने 722 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। पूर्व अध्यक्ष राजेश राय- 693 पाने के बाद भी हार गए। पलिया पैक्स से तीसरी बार हिरामन कुमार – 758 एवं अशोक कुमार- 647 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। रामपुर से आशीष राय 762 मत पाकर निर्वाचित हुए। यह उनकी तीसरी जीत है। दूसरे स्थान पर नवीन राय रहे। उन्हें कुल 403 मत प्राप्त हुए। पवनी पैक्स से शिवधारी साह 716 मत पाकर विजेता बने। दूसरे स्थान पर रहने वाले रामभजन सिंह को 443 मत प्राप्त हुए। सरेंजा पैक्स से मतों की गिनती जारी है।

मतगणना स्थल पर मौजूद सदर एसडीओ केके उपाध्याय व अन्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here