केन्द्रीय कारा के सजायाफ्ता कैदी की मौत

0
1262

बक्सर खबर । केन्द्रीय कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी हीरा सिंह (90) की शनिवार को मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार वह पिछले कई महीनों से बीमार था। जेल के अस्पताल में उपचार चल रहा था। आज शनिवार की दोपहर उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई। उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

सूचना के अनुसार हीरा सिंह राजपुर थाना के अकोढ़ी गांव का निवासी था। जिसे सितम्बर 2016 में केन्द्रीय जेल लाया गया था। उम्र अधिक होने के कारण वह 25 जुलाई 2017 से ही जेल के अस्पताल में रखा गया था। जिसने आज अंतिम सांस ली।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here