केन्द्रीय जेल की छापेमारी में नकदी, सिम व पुड़िया बरामद

0
505

बक्सर खबर। केन्द्रीय जेल पहुंचे डीएम और एसपी ने दो घंटो तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान जेल के किचन से तीन आपत्ती जनक सामान बरामद होने की जानकारी मिली है। बाहर निकलने पर एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि नकद राशि, गांजे की पुड़िया और दो सिम कार्ड वहां से मिले हैं। जिन्हें छीपाकर रखा गया था। उनकी जब्ती कर ली गई है। प्राथमिकी दर्ज कर बारीकी से इसकी जांच होगी। कप्तान ने कहा किचन का सामान जेल का अंदर जाता है। उसके साथ भी ऐसी वस्तुएं अंदर जाती होंगी।

अथवा मिलने वाले लोग या जेल के कर्मचारी। इन सभी की जांच सख्ती से करने के लिए कहा गया है। (यहां सख्ती का तात्पर्य जांच में किसी तरह की छूट न मिलने से है।) उनके साथ जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह भी थे। मौके पर अन्य पदाधिकारियों के अलावा जेल अधीक्षक विजय अरोड़ा मौजूदा थे। उनके पूछा गया। जेल से क्या मिला। अधीक्षक ने कहा पांच हजार रुपये नकद, कुछ पुड़िया गांजा और सीम कार्ड बरामद हुआ है। जिलापदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आगे की कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here