-राजपुर के लोगों के साथ ही जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हुआ हादसा
बक्सर खबर। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भिषण थी उनकी बाइक व कार एक साथ नहर में जा गिरे। मौके पर ही दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना दोपहर के वक्त हुई। मौके पर दोनों घायल घंटो पड़े रहे। राहगिरों ने इसकी सूचना 112 पर दी। पुलिस आई और सभी को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। सूचना के अनुसार दुर्घटना रामकलपुर पुल के समीप हुई। यह स्थान कैमूर जिले के थाना कुढ़नी थाना की सीमा में आता है। मृतकों के नाम धर्मराज राम (50) पिता लगटू राम व जगनारायण कोइरी (60) पिता शिवनाथ कोइरी था।
यह दोनों राजपुर थाना के देवढ़ियां गांव के निवासी थे। ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के वक्त यह दोनों लोग परसथुआ से अपने गांव लौट रहे थे। पुल के समीप रास्ता सकरा था। कार विपरीत दिशा से आ रही कार की गति तेज थी। सीधी टक्कर के बाद बाइक व कार दोनों नहर में जा गिरे। पुलिस समय के बाद जब पुलिस टीम वहां आई तो देखा दोनों अचेक पड़े हैं। पुलिस कर्मी उन्हें लेकर अस्पताल गए। लेकिन, वहां सिर्फ मौत की कागजी पुष्टि भर हुई। जब आस-पास के लोगों से यह जानने का प्रयास किया गया। कार में सवार लोगों की क्या स्थिति है। उन लोगों ने कहा, हमें इसकी जानकारी नहीं है।






























































































