पंचायत चुनाव से पूर्व चला मतदाता सूची में नाम जोडऩे का अभियान

0
291

-10 जनवरी फिर लगेगा सभी बूथों पर शिविर : एसडीओ
बक्सर खबर। पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाता सूची में नाम जोडऩे का अभियान चल रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 दिसम्बर, दिन रविवार को सभी बूथों पर कैंप आयोजित किया गया। दोनों अनुमंडल के एसडीओ व उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय ने भी इसका अवलोकन बूथों तक जाकर किया।

वहीं दूसरी तरफ सदर एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि बक्सर विधानसभा में आज के अभियान के दौरान 667 नए फार्म प्राप्त किए गए। यह अभियान 10 जनवरी को पुन: चलेगा। जिन लोगों ने अभी तक मतदाता सूची में नाम जोडऩे का फार्म नहीं जमा किया हो। वे इस अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही सभी बूथ लेवल ऑफिसर को भी इसकी हिदायत दी गई है। कोई मतदाता अभियान से वंचित न रह जाए। इसका ध्यान रखना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here