बक्सर का बेटा प्रज्ञानंद बना भाभा एटॉमिक रिसर्च सेन्टर में वैज्ञानिक

0
8099

-लोगों ने किया स्वागत, दी शुभकामनाएं
बक्सर खबर। बक्सर के रहने वाले प्रज्ञान का चयन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में हुआ है। बिते दिन वे बक्सर पहुंचे तो शहर के युवाओं ने उनका अभिनंदन किया। साथ ही उनकी सफलता पर शानदार पार्टी का आयोजन भी किया गया। इसकी जानकारी देते हुए शिक्षक संघ के नेता शिवजी दुबे ने बताया कि प्रज्ञान होनहार युवा हैं। उन्होंने सिविल सेवा का प्री क्वालीफाई किया हुआ है। वे अपने जिले के रामपुर निवासी नवीन राय के पुत्र हैं। उनके पिता स्वयं भारतीय वायुसेना में अधिकारी थे।

सेवानिवृत होने के उपरांत भारतीय स्टेट बैंक की चौसा शाखा में शाखा प्रबंधक हैं। हम लोग उनकी सफलता से काफी खुश हैं। पिछले कुछ वर्षो से बक्सर के लड़के और लड़कियो में पढ़ाई के प्रति काफी जागरूकता बढ़ी है। लगातार मिल रहे बेहतर परिणाम इस बात का प्रमाण हैं। इस आयोजन में नवीन राय, मनमन पांडेय, सुशील पांडेय, पप्पू, लाल बाबू, मनोज राय, मनोरंजन पांडेय, संदीप आर्य, प्रियव्रत, अनिल चतुर्वेदी, विवेक उपाध्याय, रविकांत, मनोज चौबे, धर्मेंद्र तिवारी, अनुज सिंह, अजय चौबे, आनंद उपाध्याय, अशोक, कृष्ण मोहन इत्यादि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here