न्यायालय से भाग निकला बंदी, पुलिस कर रही तलाश

0
1915

-रविवार को किया गया था गिरफ्तार
बक्सर खबर। न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया गया बंदी पुलिस को चकमा दे फरार हो गया। फरार आरोपी सुमित कुमार निवासी चिलहरी, थाना नया भोजपुर ओपी की तलाश की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाने की पुलिस ने उक्त युवक को रविवार शाम एनएच पर दलसागर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया था। जहां वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था। मौके पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने उसे काफी हुज्जत के बाद हिरासत में लिया।

सोमवार को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया। वहां शराब मामले में उसे जमानत मिल गई। जिसके बाद मौजूद पुलिसकर्मी ने उसके हाथ से हथकड़ी हटा दी। जिसका लाभ उठाकर वह फरार हो गया। पुलिस के अनुसार उसकी पेशी मारपीट के अन्य मामले में भी दूसरे कोर्ट में होनी थी। लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। जिसकी लापरवाही से वह भागा। उन पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। अगर वे इस मामले में दोषी पाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here