‌‌‌ ससुराल से भाग गई नई नवेली दुल्हन, प्राथमिकी दर्ज

0
5291

-चार माह पहले हुई थी शादी, दस दिन पहले ही आई थी ससुराल
बक्सर खबर। दस दिन पहले मायके से ससुराल आई नई नवेली दुल्हन किसी के साथ भाग गई है। इसकी शिकायत एक दिन पहले डुमरांव थाने में ससुराल पक्ष के लोगों ने दर्ज कराई है। उनका कहना है हम दो लोगों पर शक है। लेकिन, उनका नाम सामने नहीं आया है। सूचना के अनुसार नंदन गांव के युवक से चार माह पहले ही इस युवती का विवाह हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद वह मायके वापस चली गई। फिलहाल दस दिन पहले उसे विदाई करार पुन: ससुराल लाया गया था।

लेकिन, दो दिन पहले वह अचानक कहीं भाग गई। घर वालों ने एक दिन तक अपने स्तर से उसके बारे में पता किया। लेकिन, जब कहीं भी उसका सुराग नहीं मिला तो उसके देवर ने इसकी लिखित शिकायत डुमरांव थाने में दर्ज कराई। क्योंकि आज के वक्त में कब कौन क्या बात बदल कर झूठी शिकायत दर्ज करा दें इसका डर हमेशा बना रहता है। पूछने पर इसकी तस्दीक डुमरांव के थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार ने की। उन्होंने कहा शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी टोह में लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here