17 को 30 वर्ष का हो जाएगा बक्सर …

0
676

-कृषि मेला व पुस्तकदान से जुड़े कार्यक्रम का होगा आयोजन
-फोटो ग्राफी और लोगों बनाने की हो रही प्रतियोगिता
बक्सर खबर। 17 मार्च 2021 को बक्सर की आयु 30 वर्ष हो जाएगी। जिला प्रशासन 29 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित कर रहा है। इसमें विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। गंगा तट पर स्थित बक्सर जिले की स्थापना 17 मार्च 1991 को हुई थी।

-लोगों बनाने की प्रतियोगिता का कार्ड

जिलाधिकारी अमन समीर के अनुसार 17 को किला मैदान में दो दिवसीय कृषि मेला आयोजित होगा। इसी कड़ी में लोगों बनाने एवं फोटो प्रतियोगिता, पुस्तकदान और संवाद कार्यक्रम नगर भवन में आयोजित होंगे। जिसमें कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। संवाद का विषय होगा बक्सर का गौरव। पुस्तक दान 17 को नगर भवन में दोपहर दो बजे प्रारंभ होगा।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता का कार्ड

हर वर्ग के लोग पुस्तकें दान कर सकते हैं। जिन्हें प्रखंड स्तर पर खुलने वाले पुस्तकालयों में रखा जाएगा। फोटोग्राफी और लोगों बनाने की प्रतियोगिता में काई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। इसे आप मेल कर सकते हैं। खबर के अंदर इस प्रतियोगिता से जुड़ी तस्वीर दी गई है। जिस पर मेल आइडी व पूर्ण जानकारी दी गई है। भाग लेने वाले उसका अवलोकन करें।

-लोगों बनाने की प्रतियोगिता का कार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here