‌‌‌जदयू की कर्पूरी रैली में बक्सर ने झोंकी ताकत

0
509

-डुमरांव से पटना पहुंचा विनोद राय के नेतृत्व में वाहनों का काफिला
बक्सर खबर। पटना में जदयू द्वारा बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर के शताब्दी जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर कार्यकर्ता बसों में भर-भर के वहां पहुंचे। जिले के सभी पार्टी नेता ठंड के बावजूद अपनी-अपनी ताकत के साथ वहां के लिए रवाना हुए थे। लेकिन, डुमरांव में जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय ने कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा बंदोबस्त किया था। उन्होंने मीडिया को बताया सुबह आठ बजे ही साढ़े पांच सौ कार्यकर्ता डुमरांव पहुंचे और 15 बसों और 10 छोटे वाहनों में सवार हो पटना पहुंचे।

जननायक के लिए हमारी पार्टी के मुखिया नीतीश कुमार ने जो रैली बुलाई थी। उसके आगे सभी लोग फिके थे। आज बिहार क्या पूरे देश में नीतीश जैसा कुशल नेता कोई नहीं है। पूछने पर विनोद राय ने कहा ठंड के बावजूद ब्रह्मपुर विधानसभा के सिमरी अंचल लगायत पूरे डुमरांव व बक्सर के कई नेता वहां साथ पहुंचे। जिसमें संजय सिंह, संतोष चौधरी, सिद्धेश्वर चौधरी, छठू बिंद, छितेश्वर गोंड चक्की अध्यक्ष, नंदजी राम सिमरी अध्यक्ष, कृष्णा सिंह चौगाई अध्यक्ष आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here