धनसोई में गोली मार युवक की हत्या

0
2198

बक्सर खबर : धनसोई बाजार के रहने वाले मुन्ना साह (35) पिता भगत साह की हत्या कर दी गई है। सूचना के अनुसार सुबह आठ बजे वे घर से निकल कर नहर की तरफ गए थे। साढ़े आठ बजे के लगभग किसी ने गोली मार उनकी हत्या कर दी। पास में धनसोई थाना है। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। शव को देखने के बाद पता चला कि युवक को दो गोलियां मारी गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार शौच करने बाहर गया था।

वहां नहर में पानी छूने अंदर उतरा था। उसी दौरान किसी ने उसे गोली मारी है। मृतक की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका है। क्या उसका किसी के साथ विवाद था। यह पूछने पर थानाध्यक्ष रविकांत ने कहा ऐसी सूचना नहीं है। वह साधारण परिवार का सामान्य युवक था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। फिलहाल मौके पर लोगों का मजमा लगा हुआ है। तरह-तरह की बातें हो रहीं हैं।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here