‌‌‌जलवा बनाने में चलाई गोली, दो हुए घायल

0
2890

बक्सर खबर। गोवर्द्धन पूजा को लेकर अमिरपुर गांव में सोमवार की रात जलसे का आयोजन किया गया था। गांव से कुछ दूर नदी किनारे अमिरपुर बाल पर बिरहा का कार्यक्रम चल रहा था। गांव के ही मनजीत उर्फ मनन यादव अपना लाइसेंसी हथियार लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने हवा में दो गोलियां चलाई। एक गोली नीचे कर चलाई। संयोग खराब था। एक ही गोली ने दो लोगों को घायल कर दिया। संतोष यादव के पैर को चोट पहुंचाते हुए राहुल रंजन सिंह के पीठ में जा लगी। उस वक्त रात के 9 बज रहे थे।

लोग आनन-फानन में दोनों घायलों को लेकर भागे। संतोष को पैर में पिंडली के गोली लगी थी। इस लिए वे खतरे से बाहर थे। स्थानीय स्तर पर उनका उपचार हुआ। वहीं गंभीर रुप से घायल राहुल रंजन को बिक्रमगंज के करुणा निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां के चिकित्सक ने आपरेशन कर गोली निकाल दी। आज मंगलवार की सुबह घायल को होश आया। लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना पा नावानगर की पुलिस भी वहां पहुंची। घायल का फर्दबयान लिया। जिसमें मनजीत का नाम आया। हांलाकि गोली हत्या की नियत से नहीं चली थी। लेकिन, दो लोग घायल हुए तो प्राथमिकी दर्ज होनी ही थी। पुलिस उनको तलाश रही है। फिलहाल वे फरार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here