‌‌‌छठ को देखते हुए वार्ड पार्षद ने बनवाई गली

0
644

बक्सर खबर। छठ का पर्व स्वच्छता का त्योहार है। ऐसे में अगर गलियों में गंदगी फैली हो तो लोग प्रशासन को ही दोष देंगे। यह हाल वार्ड नंबर नौ की इस गली का है। जिसे नल जल योजना के तहत पाइप बिछाने वालों ने तोड़ दिया। नतीजा गली कीचड़ से सन गई। आस-पास के लोग प्रशासन और नगर परिषद दोनों को कोसने लगे। लोग कहते हैं जिसका जमीर जिंदा होता है। उसे व्यंग बर्दाश्त नहीं होता।

यहां के वार्ड पार्षद शशि गुप्ता ने इस गली के निर्माण का संकल्प लिया। पहले तो नगर परिषद से नल जल वालों पर दबाव डालने का प्रयास किया। लेकिन, यहां तो नप स्वयं की राजनीति में उलझा है। काम हुआ नहीं। छठ में तीन-चार दिन ही शेष बचे हैं। यह देखते हुए गुप्ता ने स्वयं की राशि से इसका निर्माण कराना शुरू कर दिया। गली बहुत लंबी अथवा चौड़ी नहीं है। बावजूद इसके अगर पीसीसी कराने का जोखिम उठाते हैं। तो खर्च तो आना लाजमी हैं। पूछने पर शशि ने बताया लगभग 40 हजार रुपये खर्च हुए हैं। लेकिन, यह राशि सम्मान श्रद्धा और व्रतियों के संकल्प के आगे कुछ नहीं है। यहां एक बात और सुनने को मिली। इस मुहल्ले का नमा महात्मा गांधी नगर है। गांधी जी के मुहल्ले में अगर गली में कीचड़ हो तो यह बात परेशान तो करेगी। सो शशि गुप्ता ने उसे पाटने का काम आज कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here