जन सरोकार : छुट्टी के बाद भी छठ के लिए प्रशासन ने बहाया पसीना

0
458

बक्सर खबर। छठ का त्योहार अब सिर्फ दो दिन दूर है। ऐसे में आज चित्रगुप्त पूजा का अवकाश भी था। बावजूद इसके प्रशासन ने आने वाले त्योहार को सबके लिए सुगम बनाने के लिए पूरे दिन पसीना बहाया। लगातार प्रयास कर रामरेखा घाट, गोला घाट, सती घाट को छठ के लायक बनाने का कार्य चलता रहा। स्वयं जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह, एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा व डीडीसी अरविंद कुमार, एडीएम, एसडीओ केके उपाध्याय व डीएसपी सतीश कुमान ने नगर के सभी प्रमुख घाटों का दौरा किया।

सारिमपुर के कच्चे घाट से लेकर, चौसा के महादेव घाट और राजपुर प्रखंड के देवढ़ियां गांव में स्थित सूर्य मंदिर तक सभी पदाधिकारी पहुंचे। डीएम और एसपी के साथ होने के कारण पदाधिकारी ही नहीं घाटों की देखरेख के लिए लगाए गए लोग भी मनोयोग से लगे रहे। रामरेखा घाट पर जो सिल्ट बाढ़ के कारण जमा हो गई थी। उसे लगातार प्रयास के बाद साफ कर दिया गया है। हालाकि बाढ़ की वजह से घाटों तक आने-जाने वाले लोगों को सावधानी बरतनी होगी। जो लोग कच्ची घाट पर इस वर्ष छठ मना रहे हैं। वह घाट बनाने से पहले वहां की स्थिति का अवलोकन जरुर कर लें।

घाटों की व्यवस्था में लगे मजदूर, रामरेखा घाट की सफाई करते लोग

हमारे प्रतिनिधि राजपुर के अनुसार
बक्सर खबर छठ घाटों का निरीक्षण करने के दौरान मंगलवार की शाम की जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह राजपुर प्रखंड पहुंचे। यहां आने के क्रम में उन्होंने चौसा के घाटों का निरीक्षण किया। फिर देवढीया गांव स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर में उन्होंने दर्शन कर भगवान भास्कर का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पास स्थित तालाब का निरीक्षण किया। वहां लोग छठ पूजा करते आ रहे हैं। तालाब के चारों ओर कच्चा घाट है।

देवढ़ियां के लोगों की बात सुनते डीएम व एसपी

देवढ़ीयां के लोगों ने जिलाधिकारी से इस तालाब के चारों ओर पक्के घाट के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने इनके मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा तालाब के चारों ओर से छह महीने के अन्दर पक्के घाटों का निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल इस बार छठ पूजा के लिए यहां की साफ-सफाई कर पहले से बेहतर व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने आवश्यक निर्देश बीडीओ अरुण कुमार को दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here