रक्तदान कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

0
165

बक्सर खबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस वर्ष एक सप्ताह तक मनाया जाएगा। इसके तहत आज रविवार को भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इसका संयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीकु तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी रहे प्रदीप दुबे, बेटी बचाओ अभियान की दुर्गावती चतुर्वेदी, सुशील राय, निर्भय राय, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, प्रियरंजन चौबे, अविनाश पांडेय, रूपेश दुबे, विपुल राय, कृष्णकांत तिवारी, गोलू मिश्रा, सूर्यभान, विक्की, बिट्टू सिंह, विमल सिंह, पुनीत सिंह, विमलेश सिंह, सुमित सिंह, भोला, मिथुन दुबे, राहुल दुबे, रितेश राय, अमन राय, आदित्य ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थें।

रक्तदान करते भाजपा जिलाध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here