भाजपा अध्यक्ष ने मंदिर में की पूजा अर्चना व रामरेखा घाट पर चेंज रुम का शुभारंभ

0
479

बक्सर खबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय व विधायक मिथिलेश तिवारी ने रविवार को रामेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। वहां जलाभिषेक करने के उपरांत वे रामरेखा घाट देखने गए। जहां नमामि गंगे अभियान के जिला संयोजक प्रकाश पांडेय ने उनके हाथों चेंज रुम का शुभारंभ कराया। यह देख प्रदेश अध्यक्ष ने बक्सर टीम की प्रशंसा की।

उन्होंने गंगा घाट पर सफाई कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उन्हें सति घाट ले गए। वहां उन्होंने बगेर झाड़े के अपने हाथों से कचरा साफ किया। इनके साथ इस मौके पर प्रदीप दुबे व अन्य नेता भी उपस्थित रहे। प्रकाश पांडेय ने बताया महिलाओं के लिए बन रहे चेंज रुम की परिकल्पना को साकार रुप देने में सदर एसडीओ के के उपाध्याय का सहयोग रहा।

रामरेखा घाट पर चेंज रूम का शुभारंभ करते नित्यानंद राय

उन्होंने रामरेखा घाट, नाथ और सिद्धनाथ घाट पर चेंज रुम लगाने की बात कही है। पाठकों को हम बता दें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इन दिनों यहां किसान मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति में भाग लेने पहुंचे हैं। दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति का आज समापन होना है। जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी व नेता बक्सर में हैं।

सति घाट पर सफाई करते प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य नेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here