भाजपा चौगाई अध्यक्ष अर्जुन व कोषाध्यक्ष बने सुग्रीव

0
400

बक्सर खबरः रविवार को चौगाई प्रखंड कार्यालय के समीप युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निक्कू तिवारी ने की। संचालन पूर्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने किया। बैठक में कार्यसमिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए रेवाटिया गांव निवासी अर्जुन सिंह। उपाध्यक्ष पद पर विक्रांत ओझा, मुन्ना कुमार पांडे ,हनुमान , महामंत्री पद पर राहुल कुमार मेहता, बबली सिंह, सुजीत राम, कोषाध्यक्ष पद पर सुग्रीव पासवान, मीडिया प्रभारी विक्रांत सिंह, के साथ-साथ मंत्री पद के लिए राजवीर उपाध्याय, वीरेंद्र पासवान, नौशाद आलम, चंदन कुमार सिंह, दीपक ठाकुर, अमित केसरी, धमन राम ,संतोष प्रसाद, सुरेश कुमार ओझा, रितेश तिवारी ,सत्यदेव प्रसाद ,पीयूष कुमार ,को चुना गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौगाई  मंडल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष नंदलाल पंडित ने कहा प्रखंड में युवा मोर्चा टीम को सशक्त किया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनवरत चलाया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि जिला कार्यकारिणी के गठन में अति पिछड़ों की अनदेखी की गई है। एक तरफ पार्टी के द्वारा अति पिछड़ों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाता है। लेकिन जिला कमिटी द्वारा अति पिछड़ों को कोई तरजीह नहीं दी जाती है। इस तरह कई विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here