‌‌‌ बाइक सवार युवकों ने मारी छात्रा को टक्कर, हालत नाजुक

0
619

-प्रतापसागर के समीप हुई दुर्घटना, अक्सर हो रहा है ऐसा
बक्सर खबर। राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर बुधवार की दोपहर प्रतापसागर गांव के समीप फिर दुर्घटना हुई। सड़क पार कर रही रानी कुमारी (12) पुत्री कन्हैया गुप्ता को बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार लोग भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए पास के प्रताप सागर अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया रानी की हालत बहुत नाजुक है। चोट लगने के बाद से उसे होश नहीं आया।

बच्ची नया भोजपुर ओपी के चिलहरी गांव की रहने वाली है। जबकि बाइक चालक राजेश यादव चक्की का रहने वाला है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। ग्रामीणों ने बताया प्रतापसागर के समीप रोज ही दुर्घटना हो रही है। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। लेकिन, स्थानीय लोगों को भी सड़क पार करते समय ध्यान देना होगा। अन्यथा, नई बनी सड़क पर जो दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। वह बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here