मर्यादा के साथ भोजपुरी गायकी बढ़ाना ही स्वर्गीय ठाकुर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलिः रोहित

0
205

बक्सर खबर: भोजपुरी लोक गायक गायत्री ठाकुर की चैथी पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पैतृक निवास सिमरी अंचल के डूभा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भोजपुरी गायकी में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता जताई गई। इसके बाद गीत-संगीत के माध्यम से उन्हें याद किया गया। सभा की अध्यक्षता स्व.ठाकुर की पत्नी ज्ञान्ति देवी ने की। दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी जी महराज, युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, भाजपा नेता नर्वदेश्वर तिवारी, परशुराम चतुर्वेदी, लक्ष्मण राय किया।

इस मौके पर युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह स्व.ठाकुर भोजपुरी लोक शैली में श्रीरामचरितमानस व रामयण समेत अन्य धार्मिक ग्रंथों के कठिन विषयों को जिस सहज तरीके से सरसता के साथ श्रोताओं के बीच परोसते थे, उसके चलते आम से लेकर खास तक उन्हें आज भी याद करते हैं। उन्होंने कहा कि शालीनता के साथ भोजपुरी को मुकाम दिलाने वाले स्व.ठाकुर पहले गायक व गीतकार थे। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पवन राय, मनीष ठाकुर, राजाराम पाण्डेय, राधेश्याम राम, सत्येन्द्र सिंह अप्पू, अप्पू राय, पहलवान ठाकुर, अंजनी ठाकुर समेंत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे। इसके अलावे गायक विष्णु ओझा, अशोक मिश्रा, विनय मिश्रा सहित दर्जनों नामचीन कलाकार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here