भागलपुर सांप्रदायिक तनाव मामले में बक्सर सांसद के बेटे पर मुकदमा

0
420

बक्सर खबर: भागलपुर में गत शनिवार को जुलूस निकालने के दौरान फैले सांप्रदायिक तनाव मामले में नाथनगर पुलिस ने बक्सर के सांसद के बेटे अरिजित शाश्वत चौबे सहित कई अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।  पुलिस का कहना है कि फिलहाल इलाके में शांति है और जनजीवन पटरी पर लौट आया है। बावजूद इसके सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

भागलपुर की नाथनगर पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की है। एक मामला बिना इजाजत जुलूस निकालने का है। वहीं, दूसरा केस उपद्रव मचाने का है। पहले मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनकेनाम हैं- अरिजित शाश्वत चौबे, देव कुमार पांडेय, अनुपलाल साह, प्रणव साह, अभय घोष सोनू, प्रमोद शर्मा, निरंजन सिंह और संजय भट्ट शामिल हैं। अरिजित केंद्रीय मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे के पुत्र हैं। दूसरी एफआईआर उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ लिखी गई है। इनमें पांच सौ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। भागलपुर के एसएसपी मनोज कुमार ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे पर एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इलाके में शांति हैं। आज रात तक इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। बता दें कि नव वर्ष प्रतिपदा पर भागलपुर के नाथनगर इलाके में अरिजित शाश्वत के नेतृत्व में निकाले गए जुलस के दौरान झड़प हो गई थी। इसके बाद मुस्लिम बाहुल्य वाले इस इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here