चौकन्ने हो जाइए, चेतावनी सीमा को पार कर गया है गंगा का पानी

0
1371

बक्सर खबर। गंगा किनारे बसे गांव के लोग चौकन्ने हो जाएं। क्योंकि गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यह चेतावनी सीमा के पार पहुंच गया है। अर्थात खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है। गुरुवार की सुबह 59.500 मीटर के उपर पहुंच गया था। फिलहाल जलस्तर का बढऩा जारी है। जिले में खतरे सीमा 60.500 मीटर निर्धारित है।

यह आंकड़े हैं केन्द्रीय जल आयोग के। वैसे जिले के अधिकारी बता रहे हैं कि पानी खतरे के निशान तक नहीं पहुंचेगा। क्योंकि इलाहाबाद में जलस्तर का बढऩा रुक गया है। अगर ऐसा है तो अगले चौबीस घंटे में यहां भी पानी का बढऩा थम जाएगा। फिलहाल पानी बढऩे से गंगा के तराई इलाकों में पानी फैलना शुरू हो गया है। ठोरा नदी से लगे कुछ गांवों के आस-पास भी पानी जमा हो गया है। लेकिन, फिलहाल कहीं से भी मुख्य मार्गों के अवरुद्ध होने की खबर नहीं आई है।

केन्द्रीय जल आयोग की साइट पर बक्सर की मौजूदा स्थिति

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here