प्रेमी के साथ घर से भागी दो बच्चों की मां डुमराव से बरामद

0
5653

पुलिस ने न्यायालय के समक्ष दर्ज कराया महिला का बयान पति ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी                                             बक्सर खबर।  पिछले सप्ताह प्रेमी संग घर से भागी दो बच्चों की मां सोमवार को डुमरांव स्टेशन से बरामद कर ली गई। नावानगर थाना के चनवथ गांव से वह गायब हुई थी। हलांकि उसका प्रेमी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस द्वारा महिला को फर्द बयान के लिये कोर्ट में पेश गया। क्योंकि बीते सप्ताह महिला के पति संजय साह ने थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पीड़ित पति ने बताया था कि उसकी पत्नी 50 हजार नकद और डेढ लाख का गहना लेकर मैके के नाम पर फरार हो गई है। इसमें  मनि डीहरा गांव निवासी जनक सिंह का हाथ है। इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी अपहृत महिला को डुमरांव से बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर महिला को बरामद कर फर्द बयान के लिये बक्सर भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here