ऑटो ने मारी दरोगा को टक्कर, आई गंभीर चोटें

0
1852

-बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर दोपहर के वक्त हुई दुर्घटना, रिक्शा वाला फरार
बक्सर खबर। बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में राजपुर थाने के दरोगा घायल हो गए। घायल दरोगा नथुनी पासवान को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके पैर में गंभीर चोट आई है। अस्पताल सूत्रों ने पूछने पर बताया कि पुलिसकर्मी ऐसा बता रहे थे। न्यायालय कार्य से वे बाइक द्वारा जिला मुख्यालय आ रहे थे। इस दौरान मुफस्सिल थाना के लक्ष्मीपुर विद्यालय के समीप सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी।

वह घायल हो सड़क पर गिर गए। जबकि चालक वहां से ऑटो समेत फरार हो गया। हालांकि ऐसी दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। लेकिन, चोट पुलिस कर्मी को लगी थी। इस वजह से पुलिस सरगर्मी से ऑटो वाले को तलाश कर रही थी। पूछने पर ज्ञात हुआ नथुनी पासवान राजपुर थाने में तैनात हैं। वहां से दोपहर 12 बजे के लगभग वे बक्सर के लिए चले थे। लेकिन, रास्ते में उनके साथ अनहोनी हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here