‌‌‌ दिवाली पर लक्ष्मी गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

0
790

-प्रिय है भगवान को मोदक का भोग
बक्सर खबर। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है। इस वर्ष 12 नवंबर को यह त्योहार मनाया जा रहा है। बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं। पूजा का शुभ मुहूर्त कब-कब है। इस सिलसिले में पंडित नरोत्तम द्विवेदी से चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि पूजा के चार मुहूर्त हैं। तीन आम जन-जीवन में ज्यादा मान्य हैं। लेकिन, एक रात का समय है। जिसमें व्यस्त लोग, व्यवसायी प्रतिष्ठान वाले लोग पूजा करते हैं।

यह समय है :-
दिनांक–12/11/2023
वृश्चिक, धनु लग्न–प्रात:06:37 से 11बजे तक।
कुंभ, मीन लग्न–दोपहर 12:45 से 03:44 बजे तक।
वृष, मिथुन लग्न–प्रदोष काल 05:23 से 09:33 रात्रि तक।
सिंह लग्न–मध्य रात्रि 11:51 से 02:04 बजे रात्रि तक।


बहुत से लोग स्वास्तिक भी बनाते हैं। अगर आप घर के बाहर दरवाजे पर उसका निर्माण कर रहे हैं। तो आठ अंगुल से ज्यादा बड़ा न बनाए। बनाते समय पहले चारो खड़ी आकृति को अलग-अलग खीचें और केन्द्र में मिलाएं। ऐसा न करें कि पहले जोड़ का चिह्न बना दें। पुन: आगे वाले लान को बनाए। चारों खाने के मध्य एक-एक बिंदु भी बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here