आइएएस की परीक्षा में जिले के अतुल को मिला चौथा स्थान

0
1760

बक्सर खबर । संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिसमें बिहार के तीन युवकों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। देश में चौथा स्थान लाने वाले अतुल प्रकाश बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत मंगरांव के मूल निवासी हैं। उनके पिता अशोक राय हाजीपुर में रेलवे अधिकारी हैं। फिलहाल वे अपने माता-पिता के साथ पटना में रहते हैं। परिणाम आने के बाद से देश भर के मीडिया की नजर उनकी तरफ है।

उनके पिता अशोक राय ने बताया वे शुरु से होनहार है। पिछली दफा भी परीक्षा दी थी। तब 550 से नीचे का रैंक आया था। लेकिन उनके अंदर उत्साह था दूसरे प्रयास में उसने सफलता हासिल कर हम सभी का मान बढ़ाया है। प्रारंभिक शिक्षा बिहार के मोकामा, उसके बाद झारंखड के डीपीएस स्कूल धनबाद में हुई। फिर वे दिल्ली चले गए। पिता के अनुसार उनकी उम्र अभी लगभग 22 वर्ष है। बातचीत के क्रम में यह पता चला अतुल की छोटी बहन भी आइआइटी कर चुकी है। दोनों भाई बहन शुरु से ही बहुत मेधावी थे। दोनों बच्चे अपनी मां बबिता राय से काफी घुले-मिले हैं। इस बीच बक्सर खबर ने उनसे पूछा। आप गांव कब आ रहे हैं। उन्होंने कहा जल्द ही आना होगा। वहां परिवार में शादी है।
दादा और दादी समेत पूरा गांव है खुश
बक्सर : अतुल प्रकाश की सफलता पर उनका पूरा गांव खुश है। मंगरांव में सुबह से इस बात को लेकर चर्चा है। अतुल के दादा हृदय नारायण राय सेवानिवृत शिक्षक हैं। घर में दादी और चाचा सत्येन्द्र कुमार सिंह भी हैं। शनिवार की सुबह जब मीडिया की टीम उनके गांव पहुंची तो वे खबर पाकर बहुत खुश हुए। उनके चाचा सत्येन्द्र कुमार राय ने हमें पूरा विश्वास था। वह आइएएस जरुर बनेगा। क्योंकि हर परीक्षा में वह 99 से 100 प्रतिशत नंबर लाता था। उसका यह दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में आइआरएस का ग्रेड मिला था। लेकिन उसने जो लक्ष्य तय किया था वह हासिल कर चुका है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here