संदीप के शूटर दिलजले ठाकुर के घर हुई कुर्की

0
1595

बक्सर खबर। संदीप यादव के शूटर दिलजले ठाकुर के घर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गुरुवार की दोपहर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस टीम स्टेशन से सटे मित्रलोक कालोनी में स्थित उसके घर पहुंची। न्यायालय के निर्देश, हुई कार्रवाई के दौरान उसके घर से ऐसी, फ्रीज व अन्य सामान टीम उठा ले गई।

पुलिस के अनुसार इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले सिमरी इलाके में उसके साथ मुठभेड़ हुई थी। वह पुलिस पर गोली चला भागने में सफल रहा। उसके बाद से ही सरगर्मी के साथ उसकी तलाश हो रही है। कुछ दिन पहले इसी गिरोह ने नयाबाजार में गोलीबारी की गई थी। फिलहाल करहंसी पंचायत के पूर्व मुखिया पुत्र दिग्विजय सिंह की हत्या में वांछित चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here