एटीएम ही ले भागने के फिराक में थे अपराधी

0
1142

बक्सर खबर। चोर इतने शातिर हो चुके हैं कि वे अब एटीएम मशीन उखाडऩे लगे हैं। गुरुवार की रात यही कोशिश पुराना भोजपुर चौक पर हुई। एनएच के किनारे लगे ए वन कंपनी के एटीएम को अपराधियों ने काटने का प्रयास किया। लेकिन उनकी दाल नहीं गली। मजबूरन वे उसे छोड़कर भाग गए। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया है। इसकी सूचना शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों को लगी। जब वहां का हाल लोगों ने देखा।

तत्काल इसकी सूचना नया भोजपुर ओपी पुलिस को दी। वहां से टीम आई और पूरे मामले की जांच की। पूछने पर स्थानीय पुलिस ने चोरी के असफल प्रयास की बात स्वीकार की। वहीं सूचना मिली है कि गुरुवार की रात ही आरा जिला के बिहियां में अपराधी स्टेट बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए हैं। ऐसा माना जा रहा है यहां आने वाले गिरोह के लोग उसी टीम के सदस्य हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here