गिरफ्तार कर लिए गए बगीचे में दो लोगों की हत्या करने वाले आरोपी

0
4830

बक्सर खबर। बगेन थाना के कुरूथियां गांव के पास बगीचे में जिन दो युवको की हत्या आज शनिवार को हुई। उसके आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है दो भाईयों ने मिलकर प्रदीप साह (35) निवासी कुरूथियां और जोगिन्दर पांडेय (26) ग्राम बरूहां की हत्या की है। पूछताछ में पता चला कि दोपहर बाद बगीचे की तरफ दो युवक गए थे। जिनका नाम बजरंगी तिवारी और उनका भाई अंबूज तिवारी है।

यह दोनों गुप्तेश्वर तिवारी के पुत्र हैं। उनके हाथ में लोहे की राड थी। जिसे गवई भाषा में लोग रामा कहते हैं। पुलिस ने इतना सुनते ही तुरंत भदवर गांव में छापामारी की। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। वे क्या बताते हैं। इसका खुलासा रविवार की सुबह होगा। लेकिन, फिलहाल यह जानकारी मिली है कि बगेन पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जाने- कहां हुई दो युवकों की हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here