‌‌‌पुलिस ने वाहनों की धरपकड़ से वसूले 13 लाख

0
1832

-50 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है प्राथमिकी 
बक्सर खबर। इक्कीस दिनों का लॉकडाउन समापत हो चुका है। आज दूसरे चरण के प्रतिबंध का पहला दिन है। आज बुधवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर जिला प्रशासन ने बताया। लॉकडाउन का सख्ती से पालन होगा। प्रेस वार्ता में उपस्थिति पुलिस कप्तान यूएन वर्मा ने बताया कि जिले में कुल 1602 वाहन पकड़े गए। इनसे 13 लाख 34 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

50 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी हुई है। जिसमें दुकान खोलने और निर्देशों का उल्लंघन करने वाले लोग शामिल हैं। पीसी के दौरान एसपी ने बताया 20 अप्रैल तक विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अगर सबने साथ दिया तो राहत मिल सकती है। अन्यथा सख्ती बनी रह सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here