वीडियो : ‌‌‌108 की रिपोर्ट नेगेटिव, जांच के लिए भेजे गए 68 नए सैंपल

0
1199

-नालंदा की जामत में शामिल होने गए थे बक्सर से चार लोग
बक्सर खबर। वैसे सभी लोगों की जांच जिले में प्राथमिकता के आधार पर हो रही है। जिनमें कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं अथवा वे बाहर से आए हैं। आज बुधवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि यहां से पूर्व में भेजे गए कुल 108 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है। उसके बाद कुल 68 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जिनमें 45 हार्वेस्टर चालक दल के सदस्य, 6 वैसे लोग जिनके अंदर कुछ लक्षण दिखाई दे रहे थे। नालंदा से आए चार लोग। जो जमात में शामिल होने गए थे।

इसके अलावा भी कुछ और सैंपल भेजे गए हैं। आज भी यह क्रम चल रहा है। कुछ और सैंपल भेजे जाएंगे। यह बाते हो गई आज की पत्रकार वार्ता की। अब पाठकों को हम यहां बता दें। अगर किसी में इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं। तो वह स्वयं आगे आकर जांच करा सकता है। इसके लिए आप राज्य की हेल्प लाइन संख्या 104 पर जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा भी गांव-गांव में आशा कार्यकर्ता संपर्क कर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में आंकड़े एकत्र कर रही हैं। ऐसे वक्त में धैर्य से काम लेने का है डरने का नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here