असमाजिक तत्वों ने लगाई खलिहान मेें आग, सैकड़ो बोझा फसल राख

0
707
बक्सर खबर: डुमरांव थाना क्षेत्र के कसिया गांव के बाधार में एक खलिहान में शरारती तत्वों द्वारा गुरुवार को आग लगा दी गई। घटना बुधवार देर रात की है। आगलगी की इस घटना में किसान शैलेन्द्र चैधरी के 300 बोझे मसूर व 30 बोझ सरसों की फसल पूरी तरह से जल गई। पीड़ित किसान तथा गांव वालों को जब आगलगी की जानकारी मिली तो आनन फानन में आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

इसके बाद ग्रामीणों द्वारा फायर बिग्रेड को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद पीड़ित किसान काफी मायूश है। किसान ने डुमरांव सीओ सुमंतनाथ को आवेदन दे मदद की गुहार लगाई है। सीओ को दिए आवेदन में किसान ने बताया है कि खलिहान में कुल सात बीघे खेत की फसल जली है। जिसकी कीमत करीब 30 हजार रूपये है। वही खलिहान में आगलगी की घटना के बाद गांव के किसान डरे सहमे है तथा अपनी फसल की रक्षा के लिए रतजगा कर रहे है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here