चैती छठ: आज अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रतधारी

0
121

बक्सर खबर: चैती छठ पर्व के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन शुक्रवार को व्रतधारी अस्त होते सूर्य को पहला अघ्‍र्य  देंगे। सुबह होते ही व्रतधारी महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुट गईं। घरों में प्रसाद बनने शुरू हो गए। कोई ठेकुआ बना रहा था तो कोई अघरौटा। वहीं बाजार भी सुबह में ही सज गए। पर्व में उपयोग होने वाले फलों के स्टाल पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। उधर, गंगा किनारे बने घाटों पर प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए हैं। घाटों की साफ-सफाई के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। व्रतधारियों की सुरक्षा के लिए घाटों पर गोताखोरों की भी तैनाती की गई है। शुक्रवार की जुमा की नमाज के कारण सुरक्षा पर प्रशासन का पूरा जोर है। ऐसे में घाटों पर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई। रामरेखा घाट की जिम्मेदारी आत्मा बक्सर के परियोजना निदेशक देवनंदन राम को सौंपी गई है। वहीं सोमेश्वर घाट की जिम्मेदारी आरडब्लूडी के कनीय अभियंता ज्ञानेंद्र पांडेय को दी गई है। जबकि चौसा के महादेव घाट की कमान चौसा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शिवेंद्र पांडेय के हाथ में होगी।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here