कहानी संकलन अन्हार के सांच का हुआ लोकार्पण

0
98

बक्सर खबर । अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जिला इकाई बक्सर के द्वारा रविवार को पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामरेखा घाट स्थित राजकीय पुस्तकाल्रय में संपन्न कार्यक्रम के दौरान लघुकथाकार अतुल मोहन प्रसाद द्वारा रचित खांटी भोजपुरी कहानियों का संकलन अन्हार के सांच, का लोकार्पण हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार रामेश्वर नाथ मिश्र विहान ने केया। समारोह का संचालन साहित्यकार, कथाकार एवं गजलकार शिवबहादुर पाण्डेय ‘प्रीतम’ ने किया।

कार्यक्रम का आरंभ उद्घाटनकर्ता मीना सिंह पूर्व मुख्य पार्षद नगर परिषद ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर महामाया प्रसाद, विशिष्ट अतिथि नरोत्तम पाण्डेय, सम्मानित अतिथि कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ‘निरंकुश’, अध्यक्ष, झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच, रांची, कथाकार अतुल मोहन प्रसाद एवं अध्यक्ष रामेश्वर नाथ मिश्र ‘विहान’ को संस्था द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्प माला देकर सम्मानित किया गया। संचालक ने सभी आगत अतिथियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कथाकार अतुल मोहन प्रसाद जी के कथा संकलन “अन्हार के साँच” पर प्रकाश डाला।

हेरिटेज विज्ञापन

उक्त समारोह में अखिलेश्वर मिश्र, महेश्वर ओझा महेश, विष्णु देव तिवारी, डॉक्टर महेंद्र प्रसाद, श्रीभगवान पांडे ‘निराश’, वशिष्ठ पाण्डेय, राजनारायण सिंह ‘राज’, शारदा प्रसाद तिवारी, दीप नारायण सिंह ‘दीप’, सुरेश मिश्र, अवधेश पाण्डेय, ओमप्रकाश केसरी ‘पवन नंदन’, अरुण मिश्रा, कुशध्वज सिंह मुन्ना इत्यादि सभी साहित्यकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में लेखक अतुल मोहन प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here