और विज्ञान भवन में पहला नाम गूंजा बिहार से आकाश सिंह

1
697

बक्सर खबर। जब अच्छा करोगे तो दुनिया नाम लेगी। जी हां अपने जिले के होनहार युवा और समाजिक कार्यकर्ता रामजी सिंह की बात हम कर रहे हैं। उनका नाम आकाश सिंह है, शायद यह कम लोग जानते होंगे। जब 16 जुलाई को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेरणास्त्रोत श्रेणी के नामों की घोषणा शुरू हुई तो पहला नाम आकाश सिंह का आया। बिहार के आकाश सिंह को सबसे पहले बुलाया गया। क्योंकि उन्होंने दिल जोड़े-देश जोड़े कंपेन की वकालत की। जिसे वाई 4 डी संस्था एवं आयोजकों ने सबसे अधिक पसंद किया। उनका नाम पुकारा गया। महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेन्द्र फडणनवीश ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।

सुबह 10 बजे से रात दस बजे तक चले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतिम सत्र में पहुंचे। उन्होंने युवाओं के जज्बे की प्रशंसा करते हुए कहा अपना देश बदल रहा है। कार्यक्रम के दौरान उप राष्ट्रपति वैकया नायडू, पंचायती राज्य मंत्री नरेन्द्र तोमर, केन्द्रीय मंत्री राजवद्र्धन सिंह राठौर, देश के बड़े सामाजिक कार्यकर्ता मयंक गांधी आदि शामिल हुए। रामजी वहां से सम्मानित हो वापस लौट रहे हैं। जिले में भी उनके सम्मान की तैयारी है। यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष दुबे ने बक्सर खबर को दी। यहां हमारी टीम की शुभकामना भी उनके साथ है। इससे उन सभी युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। जो सामाजिक सरोकार से जुड़े हैं। अच्छा करने वालों को सम्मान मिलता है, बात-बात पर उग्र होने वालों को नहीं।

1 COMMENT

  1. सर्वजित मौर्य का नाम तो ना ही पपेर मे आता है और ना ही बक्सर निउज पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here