‌‌‌पूर्व में जांच के लिए भेजे गए सभी नौ सैंपल नेगेटिव

0
1268

बक्सर खबर। जिले के लिए अच्छी खबर है। अभी तक एक भी कोरोना पाजेटिव की खबर नहीं है। यहां से जिन नौ लोगों को पूर्व में जांच के लिए पटना भेजा गया था। उनकी रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। सारे के सारे नेगेटिव पाए गए हैं। यह सभी को राहत देने वाली खबर है। लेकिन, जिस तेजी से संक्रमण बढ़ता जा रहा है। उसे रोकने का सबसे अच्छा प्रयास यही है कि आप सभी 14 अप्रैल तक विशेष सावधानी बरतें। घरों से बाहर न आएं। जिला प्रशासन ने बताया है।

विदेश से आए लोगों की प्राथमिकता के आधार पर जांच हो रही है। यहां से जीन तीस लोगों का सैंपल 31 मार्च को पटना भेजा गया था। उनमें किसी के अंदर प्रारंभिक लक्षण नहीं मिले थे। अब उनकी अंतिम रिपोर्ट आनी है। वह भी जल्द प्राप्त हो जाएगी। अपने जिले में 2016 लोग क्वारंटाइन में रखे गए हैं। इस लिए सभी लोग चिकित्सा निर्देशों का पालन करें। तो इस समस्या से जल्द उबरने में सहायता मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here