खाद की कालाबाजारी पर भड़के कृषि मंत्री

0
185

-पैतृक गांव में हुआ अमरेन्द्र प्रताप का भव्य स्वागत
बक्सर खबर। प्रदेश के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह बुधवार को चौगाई पहुंचे थे। यह उनका पैतृक गांव हैं। उनके स्वागत में यहां कार्यक्रम रखा गया था। उनको जानने वाले सभी दलों के नेता वहां पहुंचे थे। सबने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम गैर राजनीतिक था। इस वजह से पहुंचने वाले भी अनेक थे।

जदयू नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता विनोद राय ने उनके दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि लोगों से मिलने के बाद आस-पास से आए किसानों की शिकायतें भी उन्होंने सूनी। लगे हाथ चौगाई प्रखंड कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। विभाग को चेतावनी दी। अगर खाद की कालाबाजारी हुई। तो आप सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here