सिपाही भर्ती के खिलाफ जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

0
364

बक्सर खबर। सिपाही भर्ती के दौरान हुई घोर अनियमितता के खिलाफ रविवार को गोलंबर पर प्रदर्शन किया गया। तिलक कुमार सिंह निवासी दलसागर के नेतृत्व में युवाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया। इन युवाओं ने कहा 9900 पदों में 1600 सामान्य वर्ग के लिए सीटें थी। बावजूद इसके इसमें सामान्य वर्ग के 64 युवाओं का ही चयन हुआ है।

यह इस सरकार की मानसिकता का परिचायक है। जब तक यह बहाली रद्द नहीं होगी। इस सरकार के खिलाफ हमारा विरोध जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम नाथ सिंह अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ ने की। मौके पर अश्विनी कुमार, गोलू सिंह, बिटू सिंह, जय सिंह, चुन्नू सिंह, राजकमल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here