‌‌‌अधिवक्ता हत्याकांड में अभियुक्त फरार, कुर्की की तैयारी

0
2011

बक्सर खबर। अधिवक्ता चितरंजन सिंह की हत्या में अभियुक्त फरार चल रहे हैं। नामजद सात लोगों में से कोई भी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इसमें खूंटी यादव के दोनों पुत्र यशवंत और यमदेव का पता नहीं चल पाया है। ऐसी स्थिति में पुलिस अब उनके घर की कुर्की जब्ती करेगी। इसकी तैयारी चल रही है। सोमवार को इसका आवेदन दिया जाएगा।

पिछले दो दिनों से न्यायालय में अवकाश होने के कारण यह प्रकिया रुकी हुई थी। पूछने पर आज रविवार को सदर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया हमारी टीमें काम कर रही हैं। लगातार उनकी तलाश जारी है। अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। इस वजह से हमने तय किया है। उनकी संपतियां कुर्क होंगी। वहीं अपने साथी की हत्या से नाराज चल रहे अधिवक्ता अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here