शहर को मार्डन बनाने के लिए प्रशासन का मेगा प्लान

0
948

-आस-पास के 129 गांवों को इसमें शामिल करने की योजना
-छह जगह पार्किंग बनाने का तैयारी
-बक्सर, इटाढ़ी और चौसा प्रखंड के गांव होंगे शामिल
बक्सर खबर। बक्सर शहर को स्मार्ट सीटी तरह विकसित करने की योजना सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने शुरू कर दी है। प्रशासन ने इसके लिए लंबा प्रस्ताव तैयार किया है। जिसमें कहा गया है। शहर तभी विकसित हो सकता है। जब इसके आस-पास के गांवों को भी साथ-साथ विकसित किया जाए। जो रुप रेखा बनी है। उसमें बक्सर प्रखंड के 95, इटाढ़ी प्रखंड के 15 व चौसा प्रखंड के 19 गांव शामिल किए गए हैं।

अर्थात तीन प्रखंड़ों के कुल 129 गांव की पहचान हुई है। गुरुवार को इसके लिए सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने तीनों प्रखंड के बीडीओ और पंचायत प्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। तब यह प्रस्ताव खुलकर सामने आया। हालांकि यह अंतिम प्रस्ताव नहीं है। क्योंकि अनुमंडल समिति से अनुमोदन के उपरांत इसे जिलाधिकारी कार्यालय को भेजा गया है।

वहां जिले के सांसद, विधायक, नगर परिषद और जिला परिषद के साथ मंत्रणा होगी। सबके सुझाव को शामिल करते हुए विस्तृत रिपोर्ट बनेगी। गुरुवार की बैठक में बताया गया। पहले चरण में शहर का विकास शुरू हुआ। यहां अतिक्रमण हटाकर शहर की सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। छह जगह पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके न होने से बहुत बड़ी समस्या पैदा हो रही है। जिन गांवों को इसमें शामिल किया गया है। उनकी चर्चा अगली कड़ी में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here