उपद्रव को लेकर जिले में सात एफआईआर दर्ज, 27 लोग भेजे गए जेल

0
602

– 133 लोगों को किया नामजद, 700 की तलाश जारी
बक्‍सर खबर। जिले में पिछले तीन दिनों के दौरान हुए उग्र प्रदर्शन में शामिल लगभग आठ सौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। सूचना के अनुसार दो एफआईआर रेलवे सुरक्षा बल ने किए हैं। पांच प्राथमिकियां जिला पुलिस ने दर्ज की है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने रविवार तक कुल 23 लोगों को इस आरोप में जेल भेजा है। जो पांच मामले दर्ज हुए हैं। उनमें 108 लोग नामजद हैं। जेल भेजे गए लोग उन्‍हीं नामजद में शामिल हैं। 550 अज्ञात लोगों की तलाश जारी है। जिनकी पहचान के लिए वीडियो व फोटो व सीसी टीवी खंगाले जा रहे हैं।

सूचना के अनुसार डुमरांव, नया भोजपुर ओपी, सिमरी, ब्रह्मपुर और नावानगर थाना द्वारा एक-एक मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं रेलवे सुरक्षा बल ने बरुना और बक्‍सर स्‍टेशन पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की है। जिसमें 25 नामजद व 150 अज्ञात शामिल हैं। इनमें से चार को जेल भेजा जा चुका है। कुल मिलाकर बात करें तो अभी तक 27 लोग जेल भेजे गए हैं। 133 लोग नामजद हुए हैं। जबकि अज्ञात लोगों की संख्‍या 700 है। इसमें सर्वाधिक लोग नावानगर की घटना से जुड़े हैं। जहां 18 जून को बिहार बंद के दौरान इंस्‍पेक्‍टर की जीप जलाई गई थी। पुलिस ने उस घटना को गंभीरता से लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here