कुकुढ़ा हत्या कांड में आरोपी पिता गिरफ्तार

0
7690

-पुलिस को दर्द सुनाते हुए फफक कर रो पड़ा
बक्सर खबर। कुकुढ़ा हत्या कांड में यह तो पता चल ही गया है। युवती रोहतास जिले के दिनारा की रहने वाली थी। दो दिसंबर की रात उसके भाई और पिता ने उसे घटनास्थल पहुंचाया। फिर गोली मार मौत की निंद सुला दिया। उसके पिता महेेेन्द्र प्रसाद गुप्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब पूछताछ शुरू हुई तो वह फफकर रो पड़ा। पिता ने स्वीकार किया। क्या करता, इज्जत जा रही थी।

घर वालों का समझाना वह मान नहीं रही थी। बे इंतहा दर्द लिए हम लोगों ने ऐसा किया। जाहिर सी बात है। पिता बेटी की हत्या करे। यह कोई साधारण बात नहीं हो सकती। लेकिन, उसने जो किया। उसे सही भी नहीं कहा जा सकता। क्योंकि क्रोध अक्सर जीवन बर्बाद कर देता है। यह बात ऐसे ही मामलों को ध्यान में रखकर कही गई होगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here