‌आशीष की मौत पर डुमरांव में उबाल, बाजार बंद, आक्रोश प्रदर्शन

2
890

स्वयं शक्ति ने कहा दोषियों को फांसी दो

बक्सर खबर। पूर्व फौजी गजेन्द्र तिवारी के पुत्र आशीष का शव मिलने के बाद से डुमरांव में आक्रोश है। आज रविवार को स्वयं शक्ति सेवा संस्थान और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर प्रदर्शन किया गया। स्वयं शक्ति के कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ चौक के आक्रोश मार्च निकाला और धीरज मिश्रा के नेतृत्व में डीएसपी को ज्ञापन सौंपा। वहीं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराया और एसपी का पुतला जलाया। सभी प्रदर्शनकारी अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी हो रही थी। लोग यह आरोप लगा रहे थे। जो किशोर 7 अगस्त से लापता था। 17 दिन तक पुलिस उसे तलाश नहीं कर पायी।

एसपी का पुतला जलाते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

लेकिन, शव देख कर पता चल रहा है। किशोर की हत्या उसी दिन कर दी गयी होगी। क्योंकि जहां शव बरामद हुआ है। वहां सिर्फ कपड़े और अस्थियां ही मिली हैं। परिषद के नेता दीपक कुमार यादव ने बताया कि राज हाई स्कूल के पास से निकलते हुए डुमरॉव थाना से मेन रोड, गोला रोड, मुख्य मार्ग होते हुए शहीद स्मारक के रास्ते थाना के सामने पहुंच कर आमसभा की गई। तत्पश्चात बक्सर एसपी का पुतला दहन किया गया। सभा का संचालन अभिषेक पाठक ने किया। वहीं आम सभा को संबोधित करते हुए परिषद के विभाग संयोजक दीपक यादव ने प्रशासन को भ्रष्ट और अझम बताया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है। इससे बड़ी घटना कोई नहीं हो सकती। इस घटना को प्रशासन चुनौती मेले और जितना जल्द हो सके अपराधियों को गिरफ्तार करें। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री लक्ष्मण कुमार ने किया। मौके पर संटू मिश्रा, सुजीत सिंह, बाबूलाल राम, रोशन कुमार, वेद प्रकाश, धनंजय, विनीत, मृतन, सुमंत, गोलू समेत सैकड़ों युवा मौजूद रहे। इस दौरान स्वयं शक्ति के कार्यक्रम में विशाल, विकास, सोनाली, शिवम आशुतोष तिवारी, सौरभ राव, मनोज सिंह, अरविंद शर्मा, गुलाम सरवर, गुड्डू राय, कमलेश तुरहा, दीपक तिवारी,पीयूष उपाध्याय, शिपु पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, अजीत, संजय शर्मा, संदीप ठाकुर, अजय मिश्रा, सुनील प्रजापति,रंजन, रॉबिन चौबे, रवि सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here