आरा में दो पत्रकारों की हत्या

0
449

बक्सर खबर : आरा में दो पत्रकारों की हत्या कर दी गई है। सूचना के अनुसार दैनिक भास्कर के प्रखंड संवाददाता नवीन सिंह(40) व एक पत्रिका के विनोद सिंह को स्कार्पियो से टक्कर मार दी गई। हादसे के वक्त दोनों पत्रकार बाइक से अपने गांव बगवां जा रहे थे। तभी रास्ते में पुल के पास स्कार्पियो से उन्हें कुचल दिया गया। हत्या में गड़हनी पंचायत के पूर्व मुखिया हरशु का नाम आ रहा है। दुर्घटना स्थल पर वे गाड़ी छोड़कर भाग गए थे।

आक्रोशित लोगों ने उसे फूंक दिया है। पूछने पर आरा एसपी ने कहा हत्या में जिन लोगों का नाम आ रहा है। पुलिस ने उनके यहां छापामारी की थी। वे घर छोड़कर फरार हैं। सूचना मिल रही है कि आज रविवार की शाम गड़हनी चौक पर पान की दुकान के सामने विवाद हुआ था। उसके बाद ही यह घटना हुई। पत्रकार नवीन सिंह ने पहले भी इस तरह की घटना को लेकर आशंका जतायी थी। लेकिन पुलिस ने तब ध्यान नहीं दिया था। इस घटना की बक्सर पत्रकार संघ ने घोर निंदा की है। साथ ही प्रशासन ने हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here