पुलिस को देखकर भागा युवक, छत से गिरकर मौत

0
2573

-कल ही छात्रा से छेड़खानी में हुआ था नामजद
बक्सर खबर। अपराधी की तलाश में छापामारी करने गई पुलिस को देखकर दूसरा युवक भागने लगा। इस दौरान वह छत से गिर पड़ा। पुलिस पास में ही मौजूद थी। उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उसने दम तोड़ दिया। पूछने पर मुफस्सिल पुलिस ने बताया मृतक का नाम अंकित यादव उर्फ जिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को आज तड़के सौप दिया गया। यह पूरा घटना क्रम बुधवार रात का है। जानकारी यह भी मिली है कि अंकित के खिलाफ बुधवार को छात्रा ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। शायद इसी लिए वह पुलिस को आते देख भागा। और काल के गाल में समा गया।

जबकि मुफस्सिल पुलिस का कहना है। हम लोग बुधवार को बिस्कोमान कर्मी से हुई लूट के सिलसिले में मित्र लोक कालोनी गए थे। पुराने अपराधी विक्की मिश्रा की तलाश के लिए दूसरे घर में छापामारी हुई। इसी दौरान पास में शोर सुनाई दिया। वहां जाने पर पता चला। यह युवक किसी घर में घुसा था। अंदर महिला ने शोर मचाया तो वह छत के रास्ते भागा। इसी दौरान नीचे गिर पड़ा। हालाकि इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर पुलिस ने पोस्टमार्टम करने में इतनी पत्परता क्यूं दिखाई। वहीं कुछ सूत्रों ने बताया युवक चीनी मिल में रहता था। वह मूल रुप से नावानगर थाना के भटौली का रहने वाला है। ऐसी स्थिति में वह मित्रलोक कालोनी कैसे पहुंच गया। हांलाकि छात्रा का मुकदमा महिला थाने में दर्ज है। जबकि यह घटना मुफस्सिल थाने की कार्रवाई के दौरान मित्रलोक कालोनी में हुई है। ऐसी स्थिति में यह संभावना जतायी जा रही है। यह वाकया दुर्घटना ही प्रतीत हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here