लूटी गयी पिकअप सिकरौल इलाके में बरामद

0
1093

बक्सर खबर। चौसा-रामगढ़ मार्ग पर सोमवार की रात लूटी गयी पिकअप बरामद कर ली गयी है। डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने पूछने पर सूचना को सही बताया। सूत्रों ने बताया कि आज दिन में सिकरौल थानाक्षेत्र के घुनसारी गांव के समीप एक गाड़ी को लावारिस हाल में देखा गया। पूरे दिन गाड़ी अनजान जगह पर खड़ी रही। लोगों को शक हुआ। पुलिस को सूचना दी गयी। जब वहां सिकरौल थाने की टीम पहुंची तो गाड़ी का कोई वारिस नहीं मिला।

तस्दीक के दौरान पता चला यह वही गाड़ी है। जिसे रात के वक्त राजपुर थाना क्षेत्र से लूटा गया था। तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी गयी। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि वह गाड़ी पूरी तरह खाली थी। उस पर लदी मछलियां कहां गयी। इसकी जानकारी नहीं मिली है। गाड़ी का चालक राहुल कुमार घायल है। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। इस लिए पुलिस उससे पूछताछ करने की तैयारी में है। जिसके आधार पर लूटेरों का पता लगया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here